पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को तहसील कार्यालय में सरकार के ख़िलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसोसिएशन ने प्रदेश में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने की मांग करते हुए सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि करीब खरीफ फसल के इस दौरान दरों क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल नुकसान की एक ही फोटो को बार-बार अपलोड किए जाने का मामला सामने आया था। इस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए 6 पटवारियों को निलंबित करने के आदेश जारी कर पटवारियों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पटवारियों को दिया गया समय खराबे के अनुसार बहुत कम था जबकि पटवारियों की प्रदेश भर में बहुत किल्लत है। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन सांवरिया, आशीष, विनोद, रवि, राजेश, संदीप, अनिल खोखर, दिनेश कुंडू, आशीष, मंजीत व कृष्ण आदि मौजूद रहे।