फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए पटवारियों व कानूनगो ने किया प्रदर्शन

लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए पटवारी व कानूनगो ने वीरवार को धरना एवं प्रदर्शन किया। दी रेवेन्यू पटवार एंव कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि 07 जनवरी को पंचकुला में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पटवारियों के लिए घोषणा की थी कि ट्रेनिंग पीरियड को डेढ वर्ष से घटाकर 01 वर्ष किया जाएगा। ट्रेनिंग पीरियड को सर्विस पीरियड में शामिल किया जाएगा। ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतनमान दिया जाएगा लेकिन लगभग 10 महीने के बाद भी अभी तक घोषणा का नोटिफिकेशन जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी न होने की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पटवारियों को ना तो पूरा वेतनमान दिया जा रहा है और ना ही पेपर लिए जा रहे हैं जिसकी वजह से नवनियुक्त पटवारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सरकार से अनुरोध करती है कि की गई घोषणा का जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें