सीईटी परीक्षा से पहले ही रोडवेज यात्रियों की परेशानी सामने आने लगी है। रोहतक बस अड्डा से सीईटी परीक्षा के लिए 678 बसों को लगाया गया है। इसके चलते शुक्रवार दोपहर से ही रोहतक बस अड्डा से गोहना, गुरुग्राम, सोनीपत व जींद मार्ग के यात्रियों को बसों के लिया इंतजार करना पड़ा है। सीईटी अभ्यर्थी अतुल ने बताया कि गुरुग्राम में सुबह की शिफ्ट में परीक्षा है, लेकिन बस अड्डा से सवा घंटे से कोई बस नहीं है। साथ ही, सामान्य यात्री गर्मी से बेहाल है।