बसों में ब्रेक डाउन की समस्या से यात्रियों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो की लीज व रोडवेज बसें बीच रास्ते में बंद होने से यात्रियों को दिक्कतें बढ़ जाती हैं और अन्य बसों के आने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना कि डिपो में बीएस-6 तकनीक की बसें आने से समस्या कम हुई है। दूसरे डिपो की बसों में यह समस्या अधिक हो सकती है। यात्री राजेंद्र राठी ने बताया कि रोहतक से बहादुरगढ़ के बीच में बसों में ब्रेक डाउन की समस्या अक्सर आती रहती हैं। इससे बसों में सवार यात्रियों को उतरना पड़ता है। कभी तो दूसरी बसों के आने का इंतजार करना पड़ता है।