फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: RTE के तहत दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जताया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jun 2026 07:45 PM IST

रोहतक में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत दाखिला न मिलने से परेशान अभिभावक मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और रोष जताया। अभिभावकों का आरोप है कि पिछले दो महीने से बच्चों के दाखिले के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी मिलते ही नहीं। अभिभावक संघ के प्रधान जसवंत मलिक ने बताया कि विभाग ने पहले दाखिले के लिए केवल चार दिन के लिए दाखिला पोर्टल खोला था। इसमें भी कई बच्चों को 15 किलोमीटर दूर के स्कूल अलॉट कर दिए गए। अब पोर्टल बंद होने से 25 से अधिक बच्चे दाखिले से वंचित हैं। बार-बार मांग कर रहे हैं कि दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें