महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर लोक प्रशासन विभाग, इतिहास विभाग और सामाजिक शास्त्र विभाग की ओर से अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । क्रिकेट प्रतियोगिता तीनों विभागों के छात्रों के बीच हुई इस त्रिकोणीय मुकाबले में इतिहास विभाग विजय रहा। इस प्रतियोगिता का संचालन लोक प्रशासन विभाग से डॉ समुद्र सिंह, इतिहास से डॉ विकास पवार और समाज शास्त्र से डॉ नीरज सांगवान ने मिलकर किया। इस प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें क्रिकेट एवं रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया। रस्साकशी प्रतियोगिता में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की छात्राओं में मुकाबला हुआ जिसमें स्नातकोत्तर कोर्स छात्राएं विजय रही।।इस प्रतियोगिता में तीनों विभागों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।