थांग-ता प्रतियोगिता के अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट में माहिर, सात्विक व शोभित ने स्वर्ण पदक जीता है। जबकि, फूनाबा अनीशुबा स्टाइल-2 इवेंट में वंश कुमार, आरव शर्मा, हिमांशु व यंश ने प्रथम स्थान के स्वर्ण पदक हासिल किया है। कलानौर स्थित शिव मंदिर सामुदायिक हॉल में रविवार को हरियाणा थांग-ता एसोसिएशन की ओर से 18वीं जिलास्तरीय थांग-ता प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह व थांग-ता एसोसिएशन के महासचिव एवं मुख्य कोच मदन लाल बागड़ी ने जिला चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों, अकादमियों और क्लबों के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया महासचिव मदन लाल बागड़ी ने बताया कि अंडर-14 सब जूनियर बॉयज वर्ग के फूनाबा अमा स्टाइल-1 इवेंट के 25 किलो भार वर्ग में खेल नर्सरी कलानौर से माहिर ने स्वर्ण, 29 किलो में श्री बाबा मस्तनाथ स्कूल से सात्विक ने स्वर्ण, 33 किलो में एक्स-ट्रीम मार्शल आर्ट्स अकादमी से रोनीत राज लुहानीवाल ने स्वर्ण व जेडजीएस, ऑप्टिमा विंग से जियांश ने रजत पदक हासिल किया।