फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर को विपक्ष कर रहा भ्रामक प्रचार : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कहा कि एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी, आईएनडीआई गठबंधन के नेता और कुछ संगठन रोज नया झूठ लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। बेसिर-पैर का आंदोलन खड़ा कर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। विदेशी ताकतें भारत को कमजोर करने के लिए विपक्ष का सहारा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम तथ्य और सच लेकर लोगों के बीच जाएं। विपक्ष सोचता है कि दस बार झूठ बोलने से लोग उसे सच मान लेंगे लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। इसी कड़ी में पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ विषय को लेकर पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। डॉ. गुप्ता ने जानकारी दी कि एक नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रोहतक पहुंच रहे हैं। रोहतक में पदयात्रा जाट शैक्षणिक संस्था से शुरू होकर डी-पार्क में महात्मा गांधी प्रतिमा तक जाएगी। इसमें 12 जिलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसी दिन धर्मेंद्र प्रधान फरीदाबाद में और 5 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह करनाल में पदयात्रा करेंगे। करनाल के बाद अंबाला में 1857 के शहीदी स्मारक का लोकार्पण गृहमंत्री करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें