रोहतक में लगातार कोहरे का प्रकोप छाया हुआ है। ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह के समय अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 6.3 कम है। इस दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दिन भी धूप नहीं निकली। इस समय शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 146 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की गई है।