गोयल समर क्रिकेट कप के तहत 22 यार्ड्स मैदान में गोयल क्रिकेट क्लब व मल्हान एकादश के बीच मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयल एकादश ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए। गोयल एकादश की ओर से नैतिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 13 चौकों व एक छक्के की मदद से 105 रन बनाए। इसक जवाब में मल्हान एकादश ने 21 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए है। मल्हान एकादश की ओर से शिवांश ने 51 गेंदों पर 11 चौकों व दो छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। मल्हान एकादश को जीत के लिए 114 गेंदों पर 132 रन चाहिए है।