फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ 20 मई को करेगा हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:57 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अगस्त 2024 में सरकार व संघ के बीच हुए समझौते को लागू ना करने के विरोध में 20 मई को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने रविवार को रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित भवन में हुई बैठक में घोषणा की कि नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिकाओं व फायर कर्मी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। बैठक का संचालन संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने किया। इसके साथ में अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिन्द भी मौजूद रहे। इसमें तय हुआ कि हड़ताल को कामयाब बनाने के लिए छह टीम 10 से 19 मई तक जनसंपर्क अभियान चलाएंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें