पीजीआई रोहतक के विजय पार्क में 500 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। मॉनसून को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने पार्क में अलग अलग किस्म के पौधे लगाए हैं। इसमें मुख्य रूप से अमलतास, गुलमोहर, शहतूत व फाइकस आदि पोधे लगाए गए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि पार्क को हरा भरा रखने के लिए करीब 1 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। हालांकि, इससे पहले 18 दिन अनुबंधित कर्मचारियों की इस स्थल पर पड़ताल चली। वहीं, माना जा रहा है कि पीजीआई से संबंधित कर्मचारियों की हड़ताल इसी पार्क में होती रही है।