69वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हंसिका अहलावत ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 5 से 8 जनवरी तक मध्य प्रदेश भोपाल में आयोजित की गई। शनिवार को हंसिका का जिले में स्वागत किया गया। हंसिका जिले की पिस्टल शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर-6 में अभ्यास करती है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद अकादमी की खिलाड़ी हंसिका ने अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दो पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि के पीछे अकादमी के अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और अथक मेहनत रही। अकादमी प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ एवं समस्त शहरवासियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कोच मोनू, कोच रॉबिन व कोच संदीप नेहरा ने भी विजेता खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि