फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, रिटायर्ड एसआई सहित तीन पर हत्या का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 May 2026 07:26 PM IST

शहर की न्यू राजेंद्रा कॉलोनी में शुक्रवार शाम को विवाहिता ज्योति (27) की शुक्रवार शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ज्योति के ससुर रिटायर्ड एसआई राजबीर सिंह, पति कृष्ण व सास ने साजिश के तहत उसकी हत्या की है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निंदाना गांव निवासी पवन ने बताया कि उसकी दो बेटी व दो बेटे हैं। छोटी बेटी ज्योति की शादी 2018 में झज्जर जिले के गांव दूबलधन, हाल में न्यू राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कृष्ण के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। कृष्ण के पिता राजबीर सिंह हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड एसआई हैं। पवन का आरोप है कि उसकी बेटी ज्योति को शादी के बाद ही तंग किया जा रहा था। पहली बेटी होने पर ससुराल पक्ष अस्पताल में ही छोड़कर आ गया। तीन माह ज्योति मायके रही। दूसरी बेटी होने पर 2021 में घर से निकाल दिया। ज्योति ने बताया कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 2024 में महिला थाने में भी ज्योति ने शिकायत दी। बाद में राजीनामा हो गया। पति कृष्ण ने एक बार चाकू फेंककर मारा जो ज्योति के पैर में लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें