फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मरीजों की हमें भी चिंता, बिना भुगतान कैसे करें इलाज : आईएमए

आयुष्मान के तहत वर्क सस्पेंड को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को आईएमए भवन में हुई। यहां आईएमए प्रेसिडेंट आरती साहू ने कहा कि पुराने बिल सरकार जल्द से जल्द निपटाए ताकि मरीजों को आयुष्मान के तहत इलाज मिल सके। मरीजों की हमें भी चिंता है। अभी प्रदेश के हर जिले में आईएमए की बैठक जारी है। एक से दो दिन में निर्णय लिया जाएगा कि वर्क सस्पेंड जारी रखना है या फिर सरकार को बकाया भुगतान के लिए समय दिया जाए। यह प्रदेशभर में चल रही आईएमए की बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। आयुष्मान के तहत जिले में करीब 22 सरकारी और 35 निजी संस्थान आते हैं। सोमवार रात से आईएमए की ओर से वर्क सस्पेंड रखा गया है। इसके कारण निजी संस्थानों मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में पहले की तरह इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें