फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के कलानौर में दो बेटियों की शादी से 8 दिन पहले गहने, कपड़े चोरी

वार्ड नंबर 12 निगाना रोड स्थित एक मकान की दीवार तोड़ कर चोर आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। माता-पिता दो बेटियों की शादी के लिए सामान बड़ी मुश्किल से जोड़ा था। शादी आठ दिन पहले हुई इस वारदात ने माता-पिता की बेटियों की 10 जुलाई को हाेने वाली शादी संबंधी चिंता भी बढ़ा दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राजेश ने कहा है कि 10 जुलाई को उसकी दो बेटियों की शादी है। उसने कड़ी मेहनत से बेटियों के लिए आभूषण, कपड़े व नकदी जुटाई थी। देर रात चोर घर के पीछे की दीवार तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और सब ले गए। घर में दो किलो चांदी दो तोला सोना, 15 हजार के कपड़े, एक फर्राटा पंखा व 70 हजार रुपये नकद रखे थे। अब बेटियों की शादी कैसे होगी। राजेश का कहना है कि रात को परिवार बाहर गली में सो रहा था। फर्राटा पंखा की आवाज में दीवार तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। सुबह उठकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विष्णु को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी तथ्य एकत्रित किए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें