इस्माईला में हुए गोपी हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण शनिवार को सांपला थान में पहुंचे और पुलिस को चेतावनी दी कि जब तक मुख्य आरोपी नीरज को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होगा। इतना ही नहीं, आरोप लगाया कि पुलिस शव दबाने के लिए कस्सी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रही है। एक आरोपी पर पूरा केस थोंपने की तैयारी चल रही है। इसके लिए काफी देर तक थाने में हंगामा भी किया गया। उधर, पुलिस ने आरोपों से इंकार किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शाम तक अदालत में पेश किया जाएगा।