नगर निगम में 12 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने भी अपना समर्थन दे दिया। पार्टी के जिला अध्यक्ष नफे लाहली के साथ प्रवक्ता एडवोकेट कृष्ण कौशिक व अन्य पदाधिकारी नगर निगम परिसर में पहुंचे, जहां धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को उन्होंने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगी जायज है और सरकार को जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करना चाहिए।