फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में कांग्रेस नेता सुभाष बत्रा बोले- ट्रिपल इंजन सरकार में बिजली-पानी को तरसे लोग, सफाई व्यवस्था भी ध्वस्त

प्रदेश की ट्रिपल इंजन सरकार जनता की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में भी नाकाम साबित हुई है। बिजली, पानी, सफाई, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल हुई है। यह आरोप पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने भाजपा पर लगाए हैं। वह वीरवार को मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग भीषण गर्मी में पानी और बिजली के लिए भटक रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार विकास के झूठे दावे करने में व्यस्त है।हरियाणा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। कई-कई दिन तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। अनेक क्षेत्रों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। बिजली निगम के अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उद्योगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। प्रदेश की सफाई व्यवस्था बदहाल है। बारिश का मौसम सिर पर है। सरकार ने नालों, सीवर और जल निकासी व्यवस्था की सुध नहीं ली। यही हाल रहा तो बारिश में एक बार फिर शहरों और कस्बों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया है। रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं। रोहतक अब भी कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ है। यहां सांसद और विधायक कांग्रेस के हैं। जिले में रोजाना हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम दर्शाते हैं कि वर्तमान में कई राजनीतिक दलों की असली लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस से है। कांग्रेस को भी भाजपा के खिलाफ अधिक संगठित होने की जरूरत है। जल्द ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह अनुभवी नेता हैं। वह चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बुलाएंगे तो जरूर आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें