फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 08:01 PM IST

पीजीआई रोहतक का शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने औचक निरीक्षण पर किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। दवाइयों की उपलब्धता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सख्ती दिखाई। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा पीजीआई के लिए सरकार की ओर से 540 दवाइयां भेजी जाती हैं लेकिन पीजीआई में जांच की गई तो चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि उनके पास 200 दवाइयां ही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाकी दवाइयां क्यों नहीं पहुंच रही इसको लेकर जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने सबसे पहले ब्लड जांच स्थल का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने जब कमरे में जाकर देखा तो एक ही कर्मचारी ब्लड सैंपल लेने के लिए तैनात था जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को ब्लड सैंपल में सुविधाओं का इजाफा करने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें