फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर महापंचायत, आंदोलन की दी चेतावनी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 08:01 PM IST

महर्षि दयानंद महविद्यालय में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले को लेकर एमडीयू में सामाजिक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस में जिले भर से लोग और संत समाज शामिल हुए। 26 अक्टूबर 2025 की घटना में तीन महिलाओं के साथ हुए कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर पंचायत में कड़ा रोष व्यक्त किया गया। पंचायत की अध्यक्षता भंते डॉ. बुध प्रताप विनय ने की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले दोषियों को सस्पेंड और टर्मिनेट किया गया। बाद में बहाली कर दी गई और अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। महापंचायत ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिलने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एक कमेटी गठित कर आगे की रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। समाज के विभिन्न संगठनों और छात्र नेताओं ने पीड़ित महिलाओं के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें