हरियाणा के रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को मेरा बूथ-सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत कलानौर हलके के बूथ 131 के प्रभारी अजय खुंडिया से 12 मिनट तक फोन पर बात की। अजय पूर्व मंत्री जयनारायण खुंडिया के पौत्र हैं। मोदी बोले, जयनारायण के साथ उन्होंने काम किया है। कोविड काल में भी फोन पर उनसे बात की थी। जयनारायण कहते थे कि वे अपना बूथ नहीं हारेंगे।