फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: एक चिता में चार दोस्तों का हुआ अंतिम संस्कार, सड़क हादसे में रविवार को हुई थी मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:39 PM IST

जिले के गांव घिलौड़ कलां में रविवार को चार दोस्तों का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा, जो एक टाइल फैक्ट्री चलाते हैं, उनके बेटे सोमबीर उर्फ मोनू (27) अपने दोस्तों दीपांकर उर्फ बबलू (27), अंकित (22) और लोकेश (21) के साथ शनिवार को घर लौट रहे थे। कटरा-एक्सप्रेस-वे पर रुखी गांव के पास उनकी कार गलत दिशा से आ रहे एक रोड रोलर से टकरा गई। इस हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सोनीपत के बरोदा थाने की पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को परिजनों को सौंप दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव में चारों दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रोहतक शहर से कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक, पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, जयदीप धनखड़, कुलदीप नंबरदार, शहरी अध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी, हेमंत बख्शी, पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत, गुलशन ईशपुनियानी, सूरजमल किलोई, अनिल कुमार, भाजपा नेता संचित नांदल सहित करीब एक हजार ग्रामीण उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें