हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय केबिनेट मंत्री मनोहर लाल के खास पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। शनिवार को अपने कार्यालय में ग्रोवर बोले, मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि मैं पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीछे-पीदे जाऊं और प्रदेश की जनता को बताऊंगा कि 10 साल के राज में हुड्डा ने कुछ नहीं किया।