नई अनाज मंडी में रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही गेहूं की आवक शुरू हो गई है खरीद न होने और फसल में नमी के कारण किसान परेशान हैं। पिछले दो दिनों से अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सुस्त रहने से किसान मायूस हैं। छोछी गांव के निवासी किसान अजीत ने बताया कि फसल में नमी होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऊपर से मौसम की बेरुखी और बारिश के डर है जिससे उन्हें रात में भी मंडी में पहरा देना पड़ रहा है।