फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेसियों पर बोला हमला, कहा- कांग्रेसी घोड़े हैं लचर-पचर

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कहना है कि कांग्रेसी घोड़े लचर-पचर हैं जो स्वार्थ के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। वे नीचे या ऊपर नहीं देखते, बल्कि अपने आप में मस्त रहते हैं। ऐसी कांग्रेस से देश व प्रदेश का युवा नहीं जुड़ेगा। गुरुवार को शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यालय मंगल-कमल में मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक विषय पर हुई संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मीडिया के सामने राहुल गांधी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तीन तरह के घोड़े वाले बयान का जवाब दे रहे थे। राहुल गांधी के प्रदेश के दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जो नेता अपने दल का जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुन पाए, वे संगठन को कैसे खड़ा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने फैसले लेने में स्वतंत्र न हो, ऐसे में जेब में संविधान की कॉपी लेकर फिरने का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस ने एक जिले में कई प्रभारी बनाए हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता असमंजस में हैं कि किसको अपना नेता माने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें