फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 करोड़ 36 लाख की लागत से होगा पेयजल समस्या का समाधान

रोहतक। पेयजल समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गंभीरता दिखा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 24 करोड़ 36 लाख का बजट पास किया है। जिससे यहां पर पेयजल समस्या का समाधान होगा। महिला एवं बाल विकास व जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने ये बातें कही। वे वीरवार दोपहर बाद जिला विकास भवन में हुई जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहीं थीं। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि शहर के साथ साथ गांवों की पेयजल समस्या का हल किया जाएगा। यहां कि 19 गांवों के लिए बनाई गई योजनाओं को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। झज्जर सब ब्रांच की रिमाडलिंग कराई जाएगी। श्रुति ने कहा कि टेल तक पानी पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें