रोहतक पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल शांतिपूर्वक जारी है। अनुबंधित कर्मचारियों को 19 जुलाई का इंतजार है। संस्थान प्रबंधन की ओर से दिया गया समय पूरा होने तक समाधान नहीं होने पर 20 जुलाई को सर्व खाप पंचायत की जाएगी। यहां लिए निर्णय के अनुसार आंदोलन तेज किया जाएगा। मेडिकल मोड स्थित देवी लाल पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि पीजीआई प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है। बार-बार आग्रह करने पर भी कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अब सभी को 19 जुलाई तक का समय दिया गया है। राकेश हुड्डा, अभिषेक लोहाट, मंजीत, चांद, सविता, सुकन्या, ऋषि, संजय, सुनिल, संदीप, अनुज, अमित ने कहा कि प्रशासन 19 जुलाई तक कोई समाधान नहीं करता है तो अगले दिन 20 जुलाई को सर्व खाप पंचायत बुलाई जाएगी। यहां पंचायत आंदोलन तेज करने का फैसला ले सकती है। पंचायत के फैसले के अनुसार ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अनुबंधित कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल कर राहत प्रदान की जाए।