मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को आंबेडकर चौक पर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेराेजगारी खत्म करने के लिए मनरेगा शुरू किया गया था। लंबे से लगातार मनरेगा के नाम से स्कीम चली आ रही है लेकिन भाजपा आने के बाद अचानक से आने के बाद क्यों नाम बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कांग्रेस सरकार की ओर से बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलकर अपने शासन की असफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। इससे न तो ग्रामीणों की समस्याएं हल होंगी और न ही बेरोजगारी। इससे सभी लोगों में रोष है।