फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बड़ौली के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं को रोहतक पुलिस ने हिरासत में लिया

कसौली दुष्कर्म मामले में महिलाओं ने सोमवार को भाजपा के प्रांतीय कार्यालय मंगल कमल के बाहर रोष प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय के बाहर महिलाओं ने करीब 30 मिनट प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इन्हें अर्बन एस्टेट थाने ले जाया गया। महिलाओं ने कहा कि वर्ष 2023 में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। दो माह माह पहले केस दर्ज किया गया। इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, मगर प्रदर्शनकारी महिलाएं नहीं मनी। इसके चलते पुलिस उन्हें थाने ले गई। शाम तक महिलाओं को थाने में ही रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें