फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने खिलाया कमल, प्रवीण कोच बने सांपला नपा के नए चेयरमैन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला में भाजपा ने कमल खिला दिया है। पार्टी प्रत्याशी प्रवीण कोच निर्दलीय अंकित ओहल्याण को 687 वोट से हराकर सांपला नगर पालिका के नए चेयरमैन बने हैं। जबकि सुधीर ओहल्याण तीसरे व पत्रकार अनिल शर्मा चौथे स्थान पर रहे। कोच की जीत की सबसे बड़ी वजह भाजपा विरोधी वोटों में बिखरा रहा। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। सांपला नगर पालिका चुनाव को भाजपा ने जहां बेहद गंभीरता से लिया, जबकि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष चुनाव से दूर रहा। भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी प्रवीण कोच को टिकट देकर मैदान में उतारा। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी से लेकर भाजपा के तीन-तीन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष तक कस्बे में वोट मांगते नजर आए। दूसरी तरफ निर्दलीय अंकित ओहल्याण, सुधीर ओहल्याण व भाजपा का टिकट न मिलने से नाराज पत्रकार अनिल शर्मा ने अपने दम पर प्रचार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मई को 15624 वोट में से 12372 वोट डाले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें