फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: आईएमटी चौक पर करोड़ों रुपये की जमीन हड़प गए भाजपा के चंद दिग्गज, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने लगाए आरोप

आईएमटी चौक पर 300 करोड़ की जमीन को मात्र 25 करोड़ रुपये में नीलाम कर भाजपा के कुछ लोगों ने अपने ही नुमाइंदों के जरिए खुद ही खरीद लिया। इस मामले में सरकार को स्टांप ड्यूटी का भी नुकसान हुआ है। यह आरोप लगाया है पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने। वह बुधवार को सोनीपत रोड स्थित एक बैंकेट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2020 में आईएमटी चौक पर देवेंद्र की केबल फैक्ट्री थी। यह 18.5 एकड़ में फैली थी। बैंक का कर्ज नहीं चुकाने के कारण यह जमीन नीलाम कर दी गई। इसे गुरुग्राम के अभिमन्यु महलावत ने 25 करोड़ रुपय में खरीदा। इसके लिए चार करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान के रूप में ड्राफ्ट जमा कराया। शेष भुगतान नहीं कराने पर जमा राशि लैप्स हो गई। इसके बाद दोबारा नीलामी कराने के बजाय भाजपा के कुछ दिग्गज लोगों ने फर्जी कंपनी बनाकर जमीन 21 करोड़ रुपये में खरीद ली। कलेक्टर रेट के हिसाब से उस समय जमीन की कीमत 100 करोड़ के आसपास थी। बाजार मूल्य 200 करोड़ के आसपास था। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 300 करोड़ से अधिक है। कलेक्टर रेट के हिसाब से भी स्टाम्प ड्यूटी 80 करोड़ रुपये की बनती है। इस घोटाले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए। मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भिवानी स्टैंड पर सिटी थाना होता था। इसे बाद में दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। कानून के हिसाब से जमीन को 33 साल के लिए पट्टे पर दिया जा सकता है। भाजपा ने सिटी थाने की जमीन को 99 साल के पट्टे पर दे दिया। भाजपा सिटी थाने की जमीन को भी डकार गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें