फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा ने किया पाखंड के विरुद्ध शंखनाद, वैदिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान

रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा ने समाज में फैले पाखंड, अंधविश्वास और कर्मकांडों के खिलाफ शंखनाद किया है। आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान धर्मवीर सिंह आर्य, उप प्रधान उम्मेद सिंह शर्मा व सभा के वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती सहित सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को सही दिशा देने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती के विचारों और वैदिक सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है। सभा ने दयानंद मठ में हुई एक बैठक में कहा कि वर्तमान समय में लोग रूढ़ियों और दिखावे में फंसकर मूल धर्म से भटक रहे हैं। इससे समाज कमजोर हो रहा है। आर्य समाज का उद्देश्य जनता को सत्य, धर्म और विज्ञान पर आधारित जीवन जीने की प्रेरणा देना है। पदाधिकारियों ने युवाओं और आमजन से अपील की कि वे यज्ञ, स्वाध्याय और सदाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। सभा ने आगामी दिनों में जिले-जिले में वैदिक सम्मेलन, हवन और व्याख्यान आयोजित करने की घोषणा भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें