फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में अरविंद शर्मा का दुष्यंत पर पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री से मिलने से किसने रोका, मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के नाम बताएं

सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा है कि आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, दुष्यंत चौटाला स्वयं गठबंधन सरकार में उप-मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने से कौन रोक रहा है। अगर उनके पास ऐसे अधिकारियों के नाम है, जो अपराधियों से मिलीभगत किए हुए हैं तो वह लिखकर दे दे। दुष्यंत चौटाला को तो स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई करवानी चाहिए। शर्मा शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदमाशों के लिए कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी साफ कर चुके है कि या तो बदमाश हरियाणा छोड़ दें या फिर सरकार उन्हें नहीं छोड़ेगी। क्योंकि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। गुरुग्राम व सोनीपत में पुलिस की ओर से बदमाशों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड कर रखा है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के सवाल पर अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग नए तरीके से काम करने में लगा हुआ है। फरवरी से पर्यटन स्थलों पर शुरू की गई ऑनलाइन बुकिंग से सैलानियों की संख्या भी बढ़ रही है और आगे भी नए-नए बदलाव किए जाएंगे ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। यहीं नहीं उन्होंने कहा कि अब वीटा व हैफेड मिलकर काम करेंगे और वीटा के बूथों पर हैफेड का भी सामान जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें