फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, भाजपा के दो पार्षदों ने दिया निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए नगर निगम के वार्ड 5 और वार्ड 7 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कपिल नागपाल और सुरेश किराड़ ने वीरवार को नगर निगम आयुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दे दिया। भाजपा के दोनों पार्षदों का आरोप है कि अधिकारी विकास कार्य में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और उनके वार्डो के साथ भेदभाव हो रहा है। उनका कहना है कि दोनों वार्ड शहर के सबसे पुराने क्षेत्रों में शामिल हैं उसके बावजूद भी यहां विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही है। 1 साल से अधिक समय से अधिकारियों से यहां विकास कार्य कराए जाने की मांग की जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें