फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई और पीने के पानी की किल्लत पर अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक, किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी बुधवार को किशनपुरा चौपाल में बीमा क्लेम जारी, बकाया मुआवजा, पानी की समस्या व अन्य स्थानीय मुद्दों पर जिला प्रधान प्रीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभा की मांगों को पूरा करने के लिए 20 मई की देशव्यापी हड़ताल व 27 मई को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। किसान सभा जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया कि मांगों को पूरा करने के लिए बुधवार को किसान सभा की जिला की मीटिंग का आयोजन किया। इसमें किसानों की स्थाई समस्याओं के समाधान न होने पर रोष प्रकट किया गया। सिंचाई और पीने के पानी की किल्लत पर चिंता व्यक्त की साथ ही सरकार से पानी की आपूर्ति बढ़ाने और नहरों में पानी छोड़ने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें