हरियाणा के युवाओं को नशे के दलदल से निकालने के लिए अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए युद्ध-नशे के विरुद्ध अभियान से अब प्रदेश की नामी-गिरामी शख्सियतें भी जुड़ने लगी हैं। इसमें पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेंद्र चौहान ने अपने संदेश में कहा है, आइये हम सभी इस अभियान से जुड़ें और अपने युवाओं को जो गलत दिशा में जा रहे हैं और उन्हें सही दिशा में लाने का काम करें। यही युवा यदि देश की रक्षा के सेना, खेलों, पढ़ाई या उद्योगों की दिशा में आगे बढ़ेंगे तो काफी तरक्की कर सकते हैं। तो आइये हम सब अपने युवाओं को बर्बाद होने से बचाएं और अमर उजाला की मुहिम से जुड़ें।