योगासन प्रतियोगिता शुक्रवार को सुबह 9 बजे सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में शुरू हुई । रोहतक ब्लॉक के प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियो ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय जिला खेल कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से जिला के 05 ब्लॉकों में योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया । यह प्रतियोगिता लाखनमाजरा स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, सांपला स्थित राजीव गांधी खेल परिसर, कलानौर स्थित आईटीआई व महम के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जा रही है।