फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 548 विद्यार्थियों ने दी मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा

रोहतक में तीन परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को मिशन बुनियाद प्रवेश परीक्षा लेवल-2 (2026-28) में 548 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड-रोहतक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड-रोहतक व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सापला के परीक्षा केंद्रों पर लेवल दो की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे गए जिनमें प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का था। इस प्रकार परीक्षा कुल 50 अंकों की रही। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने बताया कि मिशन बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के लिए लगभग 610 विद्यार्थियों ने क्वालिफाई किया था जिनमें से शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में जिले भर से 548 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित विद्यार्थी मिशन बुनियाद की लेवल-3 परीक्षा में भाग लेंगे जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 8,000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें