फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मनजीत हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से दोनों घायल

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:27 AM IST

मनजीत दिघल हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की सोमवार सुबह गोहाना रोड कृष्णा डेरी के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। बदमाशों की पहचान खरखौदा के साहिल और फतेहाबाद के टिब्बी गांव निवासी जसवीर के रूप में हुई है।  मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने सीआईए 1 टीम पर भी कई राउंड फायरिंग की। दोनों बदमाशों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां जसबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों बदमाशों ने ही बैंक्वेट हॉल में घुसकर मनजीत को गोली मारी थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें