कांग्रेस हाईकमान ने करीब एक साल चिंतन-मंथन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चौथी बार हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुना है। उनके और राव नरेंद्र सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के अंदर ही कुछ नेता सवाल उठा रहे हैं। शुक्रवार को रोहतक में अपने आवास पर मिले हुड्डा ने ऐसे लोगों को इशारों-इशारों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। दावा किया कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। सैनी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया और 10 में शून्य अंक ही दिए। प्रस्तुत है, अमर उजाला के नवीन सिंह पटेल से विशेष बातचीत...