रोहतक के बहुअकबरपुर थाना इलाके के डोभ निवासी मगन उर्फ अजय के आत्महत्या प्रकरण में एक नया वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो खुद दिव्या ने ही पति मगन को फोन पर भेजा था। परिजन बता रहे हैं कि इसी वीडियो को देखने के बाद मगन पूरी तरह टूट गया और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।वह यह तो समझता था कि दिव्या की किसी दीपक नाम के व्यक्ति से मित्रता है, लेकिन उससे इतनी गहरी मित्रता है कि वह कमरे में साथ डांस भी कर सकती है, इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं, आरोपी दिव्या व दीपक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सुबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो मगन के फोन में एक वीडियो मिला। इसमें दिव्या प्रेमी दीपक के साथ होटल के कमरे में छोटे कपड़ों में डांस करती दिख रही है, जबकि डोभ या दिल्ली में उसने ऐसी ड्रेस कभी नहीं पहनी। परिवार के लोग इस वीडियो को हाल ही में भेजा हुआ बता रहे हैं।