अग्रवाल भवन में अग्रवाल समाज की महिला विंग ने प्रेम, भक्ति और हरियाली का त्यौहार हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति अरुण गुप्ता, अनीता सिंगला, डॉ. अनुभूति, सीमा मुकेश भट्टे वाले, बिमला अग्रवाल व कंचन गोयल ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत रेणु गुप्ता, संगीता गुप्ता व मुख्य अतिथियों महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। अग्रवाल भवन में विंग की प्रधान मोना गोयल ने बताया कि हरितालिका तीज का त्यौहार भगवान शिव वह माता पार्वती को समर्पित है। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की महिलाओं द्वारा राजस्थानी नृत्य कर शिव पार्वती नाट्य प्रस्तुति के द्वारा समां बांधा गया।