म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी सार्थक मुहिम के माध्यम से डीसी अभिषेक मीणा ने वीरवार की सुबह एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल निकलते हुए अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक सहित नाई वाली स्थित सब्जी मंडी, रेवाड़ी बाजार में मोतीलाल चौक से झज्जर चौक तक निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं बारे मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने आमजन से भी बातचीत की और कहा कि सामूहिक जनभागीदारी से ही रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में सौंदर्य करण व सुधारीकरण किया जा सकता है। ऐसे में सभी इस पुनीत अभियान में अपनी उल्लेखनीय भूमिका स्वच्छता दूत के रूप में निभाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगामी 7 नवंबर तक चल रही 11 सप्ताह के शहर स्वच्छता मुहिम के माध्यम से हमें जीवन पर्यंत स्वच्छता अपनाने का संदेश मिलेगा।