औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर-9 में एक कंपनी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और कसौला पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह कंपनी स्क्रैप का काम करती है। आग लगने के समय कंपनी में कर्मचारी भी मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।