फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में होली पर छह स्पेशल व 11 विस्तारित ट्रेनों का होगा संचालन

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर स्पेशल रेलसेवाएं चलाने और कुछ सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इन सभी ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर भी रहेगा। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05023 गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल 3 से 24 मार्च तक चार ट्रिप प्रत्येक मंगलवार रात 11:55 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी, जबकि 05024 खातीपुरा-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल 4 से 25 मार्च तक चार ट्रिप प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल 1 से 31 मार्च तक 31 ट्रिप लगाएगी तथा 09640 रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल भी इसी अवधि में 31 ट्रिप संचालित होगी। वहीं 09425 साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी से 23 मार्च तक पांच ट्रिप प्रत्येक सोमवार शाम 6:45 बजे साबरमती से चलेगी और 09426 हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल 24 फरवरी से 24 मार्च तक पांच ट्रिप प्रत्येक मंगलवार रात 9:45 बजे रवाना होगी। इन ट्रेनों का किया विस्तार: विस्तारित सेवाओं के तहत 09001 मुम्बई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 3 से 27 मार्च तक आठ ट्रिप तथा 09002 भिवानी-मुम्बई सेंट्रल 4 से 28 मार्च तक आठ ट्रिप संचालित होगी। 09005 बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल 4 से 25 मार्च तक चार ट्रिप तथा 09006 भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल 5 से 25 मार्च तक चार ट्रिप चलेगी। इसके अतिरिक्त 06181 कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक पांच ट्रिप संचालित होगी। 09633 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 30 मार्च को 10 ट्रिप तथा 09634 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 2, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29, 30 व 31 मार्च को 10 ट्रिप संचालित होगी। इसी तरह 09637 रेवाड़ी-रींगस और 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 1, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28, 29 व 31 मार्च को 10-10 ट्रिप लगाएंगी। वहीं, 09733 जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल 1 से 31 मार्च तक 31 ट्रिप तथा 09734 भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल भी इसी अवधि में 31 ट्रिप संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। संचालित ट्रेनों की जानकारी यहां से होगी उपलब्ध: अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे द्वारा होली के पर्व पर संचालित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप, अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि ट्रेन के ऊपर रंग, गुब्बारे या किसी भी प्रकार की वस्तु नहीं फेंके, इससे रेल संचालन प्रभावित होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर यात्रा करे तथा स्टेशन और ट्रेन में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई को देवे या रेलवन ऐप/139 पर शिकायत दर्ज करवाये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें