रेवाड़ी में एक भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जा रही सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस रेवाड़ी से निकलते ही आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी। इसके चलते सविारयों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से सवारियों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां अधिकतर सवारियां उपचाराधीन है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि अधिकतर सवारियों को चोट लगी हैं। जानकारी के मुुताबिक शाम के समय रेवाडी डिपो से महेंद्रगढ़ के लिए निकली थीं। बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थीं। सवारियों की माने तो दुर्घटना के समय रोडवेज बस चालक फोन पर बात कर रहा था, गनीमत रही बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना रामपुरा थाने के पास गोपालदेव चौक पर हुआ है।