रेवाड़ी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव को चुनाव प्रचार के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, सोमवार दोपहर चिरंजीव राव कार्यक्रम के लिए गिंदोखर गांव के पंचायत घर पहुंचे। वे चुनाव में अपने पक्ष में वोट देने की अपील करने के लिए ग्रामीणों के बीच गए। कार्यक्रम में भारी भीड़ थी।