हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने सोमवार को अपने सेक्टर-एक स्थित कार्यालय पर बीमा सखी योजना की एक विशाल कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जिले की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेवाड़ी एलआईसी के जिला भर्ती अधिकारी नरेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में 72 महिलाओं के ऑनलाइन पंजीकरण स्वीकृत हुए जिसकी लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के तुरंत बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि बीमा सखी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अति महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा निम्न व मध्यम वर्ग के सभी परिवारों का जीवन बीमा सुनिश्चित करना है।