फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर रेवाड़ी बस अड्डे पर कर्मचारियों की तरफ से 24 घंटे की भूख हड़ताल आरम्भ की गई। भूख हड़ताल मंगलवार को दोपहर 12 बजे रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगी। भूख हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस, जय कुमार दहिया ने बताया कि 17 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगों को जायज मानते हुए सहमति बनी थी।मांगों के परिपत्र जल्द जारी करके उन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। सरकार मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नही कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें